जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन
मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को संयुक्त श्रम भवन, सरकारी आईटीआई कैंपस, मुंगेर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने की। जनता दरबार में बकाया मजदूरी एवं कार्य से हटाए जाने से संबंधित 5 शिकायतों की सुनवाई की गई। इनमें से 3 मामलों का निष्पादन करते हुए 2 श्रमिकों को नगर परिषद जमालपुर तथा 1 श्रमिक को आईटीआई, तारापुर में पुनः कार्य पर रखने का निर्णय सुनाया गया। शेष मामलों के निष्पादन के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- संवाद: श्रमिकों के हितों पर किया विमर्श
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.