जनता दरबार में तीन मामले निबटाये गये
बेगुसराय, जून 20 -- नावकोठी। अंचल के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें पुराने लंबित भूमि विवाद के मामले की सुनवाई की गयी। जिसमें तीन मामलों का निपटारा हुआ।निष्पादित मामले डुमरिया के सुरेश यादव व गंगा राम यादव,देवपुरा के प्रेम चंद्र भारती व राधे श्याम कुमार,अब्बूपुर छतौना की आशा देवी व दिनेश महतो द्वारा मामला दर्ज होने के बाद अभिरुचि नहीं लेंने से निष्पादित कर दिया गया। भूमि विवाद का एक भी नया मामला दर्ज नही किया गया। शेष 07 मामले के वादी, प्रतिवादी कोअगले तारीख में आने का नोटिस जारी किया है। मौके पर सीओ सूरज कुमार, एस आई अबोध कुमार सिंह,कार्यपालक सहायक अमरजीत कुमार, नरेंद्र कुमार सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.