मुंगेर, मार्च 10 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में तीन मामले आए, जिनका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इनमें अंचल कार्यालय से संबंधित एक तथा प्रखंड स्तर से जुड़े दो मामले थे। ग्रामीणों ने पेयजल, नाली-गली, आवास, सड़क और स्वच्छता जैसी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखे। बीडीओ निशा राय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि अंचल कार्यालय में एक मामला प्राप्त हुआ, जो जमीन परिमार्जन से जुड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...