चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार के माध्यम से डीसी रवि आनंद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी के रूप में (ईडीएम) रितेश कुमार उपस्थित रहे। जनता दरबार में उपायुक्त ने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया तथा कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस क्रम में चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी ने अपने पति के निधन के उपरांत आर्थिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार...