जनता दरबार में डीसी ने सुनीं समस्याएं, समाधान के निर्देश
कोडरमा, मई 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण समेत विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.