धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर झरिया, राजगंज, बलियापुर, कतरास, गोविंदपुर, धनबाद सहित अन्य क्षेत्रों से आए आमजनों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में नागरिकों ने क्वार्टर संबंधी विवाद, बकाया राशि भुगतान, थाना प्रभारी एवं सीओ द्वारा बिना लिखित आदेश के जमीन पर कार्य बंद कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या, भूमि विवाद, बिजली संकट एवं मीटर जब्ती के विरुद्ध आपत्ति सहित विभिन्न मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बैंक से प्राप्त ऋण के ब्याज माफी, म्यूटेशन रोकने, पुराने घर की मरम्मत के दौरान पड़ोसी द्वारा जानलेवा हमला करने की शिकायतें भी प्राप्त हुईं। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियम...