चतरा, अगस्त 27 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजनों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना, तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड संबंधी शिकायतें, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री मईया समान योजना सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। मालूम हो कि जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.