साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। जिले में प्रशासन व जनता के बीच विश्वास का रिश्ता बनाये रखने के मकसद से डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुने। मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान का प्रयास भी किया गया। कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भेजते हुए समय सीमा के भीतर समाधान करवाने के निर्देश दिये। जनता दरबवार में भूमि विवाद, पेंशन भुगतान, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विभागीय मामलों से जुड़ी अधिकतर शिकायतें सामने आईं। डीसी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिये। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'जनह...