हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम वर्षा सिंह ने लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। कुल 84 परिवादों का अवलोकन एवं निस्तारण किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने डीएम को अपनी समस्या व पीड़ा से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.