हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम वर्षा सिंह ने 64 परिवादों की सुनवाई की। कई परिवादों का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में डीएम को बताया। अपनी पीड़ा सुनाई। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प्राप्त परिवादों में राजस्व एवं भूमि सुधार,शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, डीएसओ, आईसीडीएस, आर्म्...