कटिहार, फरवरी 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें सर्वाधिक 12 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे, जिनमें भूमि मापी, मुआवजा, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण और वासगीत पर्चा से संबंधित मामले शामिल रहे। इसके अलावा एसडीओ, डीईओ, डीसीएलआर, डीएफओ और आपदा विभाग से जुड़े मामले भी सामने आए। डीएम ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दि...