देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में बिजली बिल माफी, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल, कृषि, जेएसएलपीएस से जुड़े मामलों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सबों को आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आ...