देवघर, फरवरी 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में देवघर अंचल, जिला भूअर्जन व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। मौके पर अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं सबों को आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में विभिन्न...