सासाराम, जनवरी 3 -- राजपुर, एक संवाददाता। अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया। बताया कि रोतवां निवासी नरेंद्र कुमार व राजकुमार सिंह, सियांवक गांव निवासी संता देवी व अनिल पासवान, कुझी गांव के ब्रजकिशोर दूबे व राजन बारी के जमीनी विवाद की सुनवाई हुई। आपसी समझौते से मामले को निपटारे का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...