जनता दरबार में जनहित और आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए
सराईकेला, मई 30 -- सरायकेला। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को जनहित और आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। इस दौरान राजनगर, गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन सौंपे। जनता दरबार में मुख्य रूप से राजनगर प्रखंड के ग्राम टिंटिडीह, छोटाखीरी, बाना और गेंगरुली को जोड़ने वाली जर्जर पीसीसी सड़क की मरम्मत का मामला छाया रहा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली से आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, उच्च विद्यालय एदल में चहारदीवारी निर्माण और राजनगर स्थित खैरकोचा पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। एक संवेदनशील मामले में भारतीय सेना के दिवंगत जवान के आश्रित को आवंटित भूमि का बंदोबस्ती आदेश निर्गत करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.