मोतिहारी, मार्च 28 -- पताही । पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को आर ओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। जनता दरबार में सुनवाई के लिए 14 मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस किया गया था। जिसमें चार मामलों की सुनवाई हुई। जबकि अन्य मामलें में लोग अनुपस्थित रहे। आर ओ अनिल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था, जिसमें चार मामलों की सुनवाई हुई। जबकि अन्य मामले में लोग अनुपस्थित रहे। मौके पर अपर थानाध्यक्ष रीना कुमारी, आईटी सहायक तेज नारायण कुमार, सानू कुमार, मुरारी कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...