मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि संबंधित समस्याओं के निबटारे के लिए जनता दरबार लगाया गया। सीओ अंकुर राय ने बताया कि पुराने पांच मामलों में चार का मौके पर निबटारा किया गया। शनिवार को चार आवेदन पड़े हैं। सभी मामलों की संबंधित कर्मी को जांच करने को कहा गया है। इस मौके पर पीयर थाने के दारोगा विनय कुमार, हत्था थाने के दारोगा चित्तरंजन प्रसाद, सीआई रमेशचंद्र आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.