कटिहार, दिसम्बर 7 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में पांच आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें चार आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। एक मामले लंबित रह गए। जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। जनता दरबार की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी मो इस्माइल ने बताया कि भूमि से संबंधित विवाद को लेकर प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जाता हैं। इस शनिवार को कुल पांच आवेदन पड़े जिसमें चार आवेदन का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। एक मामले लंबित रहे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न पंचायत से आए फरियादी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...