सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- पुपरी। अंचल कार्यालय पुपरी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में फरियादी की सुनवाई रात्रि के लगभग आठ बजे तक चली। सुनवाई के दौरान आपसी सहमति से तीन मामले को निष्पादित किया गया। जबकि चार नए दाखिल परिवाद को पंजीकृत किया गया है। पुराने मामले में सभी पक्षों के उपस्थित नही रहने के वजह से सुनवाई नही किया जा सका। मध्येनजर सम्बंधित पक्षों को अगली तिथि को उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। जनता दरबार मे वादों की सुनवाई अंचलाधिकारी राम विनय पासवान, राजू कुमार भंडारी, एस आई विजेंदर नारायण आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...