जनता दरबार में कई आवेदन पड़े
मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में सोमवार को बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। रामपुरदयाल निवासी धीरज कुमार ने गलत वंशावली जारी करने की शिकायत दर्ज कराई। घोसरामा निवासी अविनाश कुमार ने पेंशन से संबंधित शिकायत की। पंचायत समिति सदस्य द्वारा तकनीकी सहायक के कार्यों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा अन्य लोगों ने आवास योजना, पंचायतस्तरीय समस्याओं एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवेदन दिया। बीडीओ द्वारा सभी शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद कुछ मामलों का निबटारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.