पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बुधवार को जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया l पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया तथा वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंकों का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस के द्वारा किया गया l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...