सिमडेगा, मई 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में गंगा कुमारी, संजय साहू, शिल्पी देवी, सत्यनारायण बड़ाईक, देवंती देवी आदि ग्रामीणों की एसपी को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसपी ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर कइ्र पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...