चतरा, अप्रैल 17 -- चतरा संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं पर गंभीरता के साथ सुनवाई की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में आमजनों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पेयजल (चापानल), अबुवा आवास, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक आवेदन का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में आये 43 आवेदन, डीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश...