हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, म्यूटेशन, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतें अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से प्राप्त हुए। उपायुक्त ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 47 मामलों पर सुनवाई प्रा...