बागेश्वर, मार्च 15 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में तहसील बागेश्वर के ग्राम बमनभीड़ी निवासी आशा देवी द्वारा खनन गतिविधियों के कारण उनकी निजी कृषि भूमि को हुई क्षति संबंधी शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि खनन संचालकों द्वारा उनकी भूमि को नुकसान पहुंचाया तथा खेत में मलबा जमा हो गया, जिससे खेती कार्य प्रभावित हुई है। गत सोमवार को जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद राजस्व एवं खान विभागों ने मामले की जांच की। क्षति का आंकलन किया। पांच दिनों भीतर नियमानुसार आशा देवी को मुआवजा प्रदान करवा दिया गया है...