कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ, जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 40 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में पहुंचे आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में सबसे अधिक 17 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे। इनमें भूमि मापी, मुआवजा भुगतान, अतिक्रमण हटाने, भूदान, नामांतरण, वासगीत पर्चा निर्गमन तथा एसीपी लाभ से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। यह भी पढ़ें- 36 फरियादियों को डीएम ने दिया न्याय का भरोसा इसके अलावा एसडीओ कटिहार एवं बारसोई से जुड़े 12 मामले भी सामने आए...