मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मोतीपुर। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें सीओ तरुण कुमार ने आठ मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया। सीओ ने बताया कि पूर्व में प्रत्येक शनिवार को मोतीपुर, कथैया और बरुराज थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता था। समय कम होने के कारण फरियादियों के मामलों का निबटारा कम हो रहा था। इसे देखते हुए प्रत्येक शनिवार को अंचल परिसर में जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...