बेगुसराय, जनवरी 31 -- बीहट। बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े सात नये मामले पंजीकृत किये गये। एक मामले का निष्पादन किया गया। नये पंजीकृत मामलों में पक्षकारों को अगले शनिवार को जमीन संबंधी अपेक्षित कागजात के साथ उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया है। मौके पर अंचलाधिकारी सूरजकांत, राजस्व अधिकारी रामविनोद ठाकुर, राजस्व कर्मचारी नितिन कुमार, राजेश कुमार तथा मो. जावेद मौजूद थे। अंचलाधिकारी ने बताया कि हरेक शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई तथा उसका निष्पादन होता है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.