सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। बेलसंड अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में बुधवार को सात निश्चय-3 के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित आए। इसके अलावा राशन कार्ड, शौचालय भुगतान, पेयजल, सड़क अतिक्रमण, एंबुलेंस सुविधा, श्रम कार्ड, फसल क्षति अनुदान, विद्युत पोल, नल-जल योजना व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं भी प्रमुख रूप से उठाई गईं। डीएम ने सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरटीपीएस सेवाओं में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि बीडीओ, सीओ व अन्य पदाधिकारी नियमित...