भभुआ, फरवरी 16 -- भभुआ। जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के सभी कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। डीएम द्वारा जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार अब तक जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 37 अधिकारियों ने 121 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। जिले के 11 प्रखण्डों में 75 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां 161 नागरिकों ने अपनी...