गढ़वा, सितम्बर 16 -- मेराल। सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में प्रखंड और अंचल से संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। उक्त संबंध में प्रधान सहायक सुनील कुमार ने बताया कि जनता दरबार में अंचल और प्रखंड को मिलकर कुल 50 मामले आए। उनमें प्रखंड के 29 व अंचल से संबंधित 21 मामले थे। उन्होंने कहा कि अधिसंख्य मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। वहीं जो मामला अनुमंडल का था उसको अनुमंडल कार्यालय भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मामला मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर था। उसके अलावा अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना में नाम जोड़ने को लेकर था। अंचल से संबंधित 21 मामलों में लगान से संबंधित मामले अधिक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.