मुंगेर, फरवरी 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने बुधवार को मुंगेर प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा आयुक्त कार्यालय के जनता दरबार में प्राप्त विभिन्न जिलों के आवेदनों का समय सीमा के भीतर निष्पादन करना था। समीक्षा के दौरान प्रतिवेदन भेजने में हो रही देरी पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। समीक्षा में पाया गया कि प्रमंडल के जिलों में जनता दरबार से जुड़े कई मामले अब भी लंबित हैं। प्राप्त आवेदन के लंबित मामलों में मुंगेर के 25 में 23, बेगूसराय के 13 में 13, खगड़िया के 5 में 5, लखीसराय के 4 में 4 और शेखपुरा के 1 में 1 लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए हैं। जबकि जमुई 1 मामला मिला था, जिसका निपटारा हो चुका है। आयुक्त ने स्पष्ट क...