खगडि़या, दिसम्बर 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से 61 आवेदकों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई। इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी राकेश कुमार, वरीय उपसमाहत्र्ता कौशिकी कश्यप, प्रवीण कुमार आदि अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अधिकारियों ने अधीनस्थ व संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जमीन विवाद, पेंशन, आवास योजना आदि से जुड़े मामले की शिकायत लेकर आवेदक जनता दरबार में पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...