औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने सात निश्चय-3 अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रस्तुत किया। कुल 42 परिवादियों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता आदि से संबंधित मामले सुने गए। विधिवत पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- डीएम ने सात मामलों में कार्रवाई के दिये निर्देश यह भी पढ़ें- डीएम के जनता...