जमुई, अप्रैल 7 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता डीएम श्री नवीन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दरम्यान जिले के दूर-दराज से आए 14 से ज्यादा फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनकर विधि सम्मत कार्रवाई की। डीएम ने प्रत्येक मामले की गहराई को समझते हुए मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि आम जनता को मिलने वाली सरकारी सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या टालमटोल को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रशासन का मुख्य ध्येय आम आदमी के जीवन को सुगम और गरिमामय बनाना है। भूमि विवाद के संदर्भ में उन्होंने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने जनता दरबार में जमीन की नापी , दाखिल खा...