मुंगेर, मार्च 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनता दरबार में कुल तीन मुख्य मामले सामने आए, जिनमें दो आवेदक मुंगेर जिले के और एक लखीसराय जिले से पहुंचे थे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन के नाम पर धोखाधड़ी और अवैध रूप से पैसा ठगने के गंभीर मामले शामिल थे। इसके अतिरिक्त कुछ आवेदन जनहित से जुड़ी अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर भी प्रस्तुत किए गए।​मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए सचिव सुधीर कुमार ने ऑन-द-स्पॉट सुनवाई की। उन्होंने जमीन संबंधी विवादों और ठगी...