बाराबंकी, फरवरी 13 -- देवा शरीफ। देवा ब्लॉक कार्यालय में लेखा-जोखा देखने और कुसुंभा गांव में मनरेगा तालाब का निरीक्षण करने के बाद भटेहटा में हुई चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिया जाए। उन्होंने जनता की शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के लिए भी मातहतों को निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने शुक्रवार को विकासखंड अधिकारी डॉ. नेहा शर्मा और एडीओ पंचायत कुंवर स्वरूप के साथ देवा ब्लॉक का निरीक्षण किया। इसके के बाद ग्राम पंचायत कुसम्भा में बने मनरेगा के तालाब का निरीक्षण किया। फिर अन्नपूर्णा भवन देखने के बाद विकासखंड अधिकारी नेहा शर्मा और एडीओ पंचायत कुंवर स्वरूप से कहा कि अन्नपूर्णा भवन का जल्द से जल्द उद्घाटन करा के शुरू कराया जाए। इसके पूर्व भटेहटा में हुई चौपाल में जनता की स...