रांची, मई 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो । झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार लगातार देश की जनता पर आर्थिक बोझ डालने के बाद अब लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी त्याग का उपदेश दे रही है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता चरम पर है, तब जनता को यह कहना कि 'सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाने का तेल कम करो' बेहद असंवेदनशील और जनविरोधी सोच को दर्शाता है। मोदी सरकार को उपदेश देने के बजाय जनता को राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए। कांग्रेस का सवाल है कि आखिर देश की जनता कब तक हर आर्थिक विफलता की कीमत चुकाती रहेगी? क्या मध्यम वर्ग और गरीब परिवार अपनी इच्छाओं, जरूरतों और जीवन स्तर को लगातार कम करते रहें, जबकि सरकार अपने प्रचार और बड़े-बड़े आयोजनों पर करो...