शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- शहर का सबसे महत्वपूर्ण और वीआईपी माने जाने वाला कचहरी ओवरब्रिज आखिरकार सुर्खियों के बाद सुधर गया। लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुके इस पुल की मरम्मत शनिवार सुबह करा दी गई। यह कार्रवाई तब हुई जब आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने "पीडब्ल्यूडी-एनएचआई की रार में फंसी कचहरी पुल की मरम्मत" शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। करीब एक वर्ष से जर्जर हालत में पड़े इस ओवरब्रिज से गुजरना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा हो गया था। खासकर बाइक, स्कूटी और छोटे चार पहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुल की खस्ताहाल स्थिति के बावजूद जिम्मेदार विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण मरम्मत टलती रही। यह पुल जिले का वीआईपी मार्ग है। एक ओर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आवास है तो दूसरी ओर सहकारिता मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.