जनता को नसीहत और खुद चार्टर्ड प्लेन की सैर
देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। देश में गहराते आर्थिक संकट और सोना न खरीदने के प्रधानमंत्री की अपील पर सियासत इन दिनों गरम हो गई है। सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के लिए सबसे बड़ा संकट खुद भाजपा है। यह सरकार व्यापारियों और आम आदमी की विरोधी है।उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार को पाबंदियां और आर्थिक संकट याद आ गया। क्या चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की हजारों चार्टर्ड उड़ानें पानी से चल रही थी? जब फाइव स्टार होटलों में रुककर प्रचार हो रहा था, तब देश की अर्थ व्यवस्था क्यों नहीं चरमराई? क्या हर त्याग, हर बोझ और हर पाबंदी केवल जनता के लिए है? उन्होंने कहा कि सराफा बाजार से जुड़े करोड़ों कारीगरों और व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट सोने के खरीद पर पाबंदी वाले अपील ने खड़ा कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.