मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान संगठन विस्तार और पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पंचायत और ग्राम सभा को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है। पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि आम जनता को इतना जागरूक बनाना है कि वे हर स्तर पर अपने प्रतिनिधियों और अधिकारियों से सवाल पूछ सकें। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम सभा सक्रिय हो जाए तो सरकार के कई विभागों के कार्यों की निगरानी भी प्रभावी तरीके से हो सकती है। बैठक के दौरान पार्टी की ओर से जिला की सलाहकार समिति और जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। सलाहकार समिति में जुबैर अहमद, घोरन मंडल, राम नारायण पंडित, वशिष्ठ झा और राजकुमार राम को शामिल किया गया है।जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.