रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि यह पत्र झूठ, अफवाह और राजनीति से प्रेरित है। वे सुर्खियों में बने रहने के लिए महाघोटाला जैसे बड़े-बड़े शब्दों का सहारा ले रहे हैं। बिना किसी ठोस प्रमाण के पूरे राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करना उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास ही घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है। चारा घोटाला जैसे काले अध्याय के जिम्मेदार लोग आज नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं, यह जनता के साथ सबसे बड़ा मजाक है। राज्य सरकार हर मामले की गंभीरता से जांच करा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन भाजपा जानबूझक...