इटावा औरैया, फरवरी 14 -- इटावा, संवाददाता। जनता कॉलेज बकेवर में कृषि संकाय की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालक अपने पशु लेकर पहुंचे थे। उन पशुपालकों को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने अपने पशुओं की बेहतर तरीके से देखभाल की है । इस दौरान ग्रामीणों को पशुपालन के लिए प्रेरित किया गया और पशुपालन के लाभ बताए गए।यह भी बताया गया कि किस तरह पशुपालन से किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। गाय जैसे दुधारू पशुओं के पालन के लिए भी प्रेरित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज की ओर से समय-समय पर इस तरह के आयोजन किया जाती है । इसमें किसानों को कृषि की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाती है ,जिससे पैदावार बढ़ा सके। इसके साथ ही पशुपालन के तरीके भी बताए जाते हैं और पशुपालन के लिए प्रेरित भी किया जाता है ।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.