इटावा औरैया, जून 6 -- बकेवर। जनता कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कालेज का नाम गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम एवं पदक सूची के अनुसार बी.कॉम. परीक्षा में कालेज की छात्रा दिशा पोरवाल ने 2800 अंकों में से 2407 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उन्हें विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित कुलाधिपति कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। साथ ही बी.कॉम. परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें श्री सरदार इन्दर सिंह स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय की एक अन्य छात्रा आकृति दुबे ने 2800 अंकों में से 2358 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- पीएसआईटी के प्रियांशु सिंह को मिलेगा कुलपति स्वर्ण पदक उसने श्री सरदार इन्दर सिंह स्वर्ण पदक की सूची में द्वितीय स्थान प्राप्...