प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र मे मोदी सरकार की लगातार असफलता को देश के लिए नुकसानदायक बताया है। उन्होंने कॉमर्शियल पीएनजी की दरों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को सार्वजनिक क्षेत्र के लिए महंगाई की वृद्धि में एक और पीड़ाजनक कदम कहा है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि जितना खतरनाक जहर देश के लिए नक्सलवाद है उतना ही खतरनाक जहर सांप्रदायिकता भी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सच्चाई से दूर घोषणा पत्र जारी करने वाली भाजपा पहले देश की जनता को बताए कि आखिर प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपये, बेरोजगारों को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार एवं विदेशों से काला धन लाने का उसका वायदा झूठ ही तो साबित हुआ। उन्होने कहा कि भाजपा चुनाव के समय...