चाईबासा, मई 19 -- चाईबासा। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बंद पड़ी लौह अयस्क खदानों, बढ़ती बेरोजगारी और पलायन को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय माइंस खुलवाने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी-मूलवासी अधिकार की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। आज 20 से अधिक माइंस वर्षों से बंद है। खदान बंद होने से छोटे दुकानदार, ट्रांसपोर्टर, होटल व्यवसायी, मजदूर और ग्रामीण परिवार आर्थिक संकट में हैं, लेकिन झारखंड सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है। बड़ाजामदा, नोवामुंडी, गुवा, किरीबुरू समेत पूरे खनन क्षेत्र के हजारों युवा बेरोजगारी और पलायन की मार झेल रहे हैं। यह भी पढ़ें- ​चिरिया: सेल की मनोहरपुर लौह अयस्क खदान में मजदूरों का संकट, 8 मह...