मधेपुरा, मई 19 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के भदौल-बुधमा व सकरपुरा-बेतौना पंचायत में प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। भदौल-बुधमा पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आमजनता के संवेदनशील मामलों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित समय के अंदर समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार ने आमलोगों के समस्याओं के समाधान को 30 दिन का समय दिया है। समस्या समाधान नहीं करने पर कार्रवाई तय है। डीएम अभिषेक रंजन ने सहयोग शिविर में आमलोगों के समस्याओं के समाधान पर बल दिया। मौके पर बासगीत पर्चा, भू-विवाद, बिजली बिल, स्वास्थ्य, जीविका, मनरेगा, राशन कार्ड व जॉब कार्ड से संबंधित स्टॉल लगाया गया था। ...