जनता के लिए खुलते ही मुसीबत बना दिल्ली का ये नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक पुलिस ने की डिजाइन में बदलाव की मांग
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III फ्लाईओवर का उद्घाटन हाल ही में 29 सितंबर को हुआ है और इसके उद्घाटन के दिन से ही यहां पर ट्रैफिक की भारी समस्या हो रही है। यह रास्ता दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार को सराय काले खां और अंततः एम्स (AIIMS) से जोड़ता है। इससे पूर्वी दिल्ली और मध्य दिल्ली के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 20 मिनट होने की उम्मीद थी। हालांकि, यहां लगने वाले लंबे जाम के चलते लोगों ने यात्रा में एक घंटे से ज्यादा समय लगने की शिकायत की है। जिसके बाद यातायात पुलिस ने PWD (लोक निर्माण) विभाग से इस फ्लाईओवर का एक मर्जर पॉइंट (जहां रास्ते मिलते हैं) का डिजाइन तुरंत बदलने को कहा है। उसका कहना है कि मौजूदा डिजाइन की वजह से इस व्यस्त सड़क पर घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.