जनता के मुद्दों पर अगस्त में आंदोलन करेगी भाकपा माले
गया, जुलाई 19 -- भाकपा माले गया जिला कमेटी की एक दिवसीय बैठक रविवार को कचहरी परिसर स्थित एक्टू कार्यालय में हुई। बैठक में आंदोलन अभियान की तैयारी, खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यता अभियान की समीक्षा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि पार्टी जिले में संगठन विस्तार और जनसंघर्ष को तेज कर रही है। उन्होंने बताया कि खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के अब तक 10 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजुमदार का शहादत दिवस 28 जुलाई को जिलेभर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला, प्रखंड और लोकल कमेटियों की बैठकें आयोजित होंगी। साथ ही नए सदस्यों की भर्ती और पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीकरण भी किया जाएगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि पूरे अगस्त माह में जनत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.