अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिले के नवागत डीएम अविनाश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रथम जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पत्रकारवार्ता में डीए ने अपनी प्राथमिकताओं को भी साझा किया। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुना जाए और उसके प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अध्ययन किया जाए। यदि शिकायत को सही ढंग से समझ लिया जाए तो अधिकांश समस्याओं का समाधान स्वतः संभव हो जाता है। डीएम ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अ...